Farrukhabad Kannauj News: मानसून में बढ़ा सर्पदंश का प्रहार, लोहिया अस्पताल में मरीजों की कतार
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मानसून की बारिश राहत के साथ एक खामोश खतरा भी लेकर आई है। खेतों, झाड़ियों और सांपों के बिलों में पानी भरने से जहरीले सांप अब तेजी से आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। इसका असर दिखाई देने लगा है। लोहिया अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार जुलाई माह में अब तक 45 सर्पदंश के मरीज उपचार के लिए पहुंच चुके हैं। चिकित्सकों ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और सर्पदंश होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की है। सुबह मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मड़गांव निवासी रानी देवी सड़क पर टहलने निकली थीं। इसी दौरान उनके पैर की उंगली में सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। अस्पताल के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.