Farrukhabad Kannauj News: महिला ने युवक पर छेड़छाड़ और धमकी देने का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद।एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और तमंचा दिखाकर भयभीत करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने बताया कि तीन अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वह दवा लेने पुराने घर की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोस के युवक ने पीछे से उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने और पति को आवाज देने पर युवक मौके से भाग गया। महिला का आरोप है कि युवक के परिजन भी उसका पक्ष लेते हैं और गाली-गलौज करते हैं। आरोप लगाया कि युवक आए दिन धमकी देता है कि घर से बाहर निकलने पर जान से मार देगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि युवक तमंचा लेकर घूमता है। धमकियों के चलते परिवार भय के माहौल में रह रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.