फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर, संवाददाता।घर में एक महिला को सांप ने डस लिया। बचाने के लिए उसे 38 इंजेक्शन अस्पताल में लगाये गये फिर भी हालत में सुधार नहीं हुआ। कानपुर ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी जब घर वालों को हुयी तो परिवार में कोहराम मच गया। आसमपुर तितरफा गांव निवासी परवेश कश्यप की 30 वर्षीय पत्नी शीतला मंगलवार की रात बिजली चले जाने पर गर्मी को देखते हुये छत पर सोने को चली गयीं। बुधवार की सुबह चार बजे जब वह छत से घर के नीचे उतरकर आयी तभी उसे सांप ने काट लिया। इस पर उसने मोबाइल से देखा। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सर्पदंश से महिला की मौत के बाद झाड़-फूंक के लिए ले गए तब तक सांप कमरे में घुस गया। इस पर उसने घर वालों को जानकारी दी। परिजन उसे इलाज के लिए सुबह लोहिया अस्पताल ले...