Farrukhabad Kannauj News: महिला के दरवाजे पर अश्लील पर्चे चिपकाए
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। एक गांव में महिला के घर के दरवाजे पर आपत्तिजनक और अश्लील बातें लिखकर पर्चा चिपकाने का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही पांच लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद महिला और उसके परिवार में आक्रोश है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात उसके घर के दरवाजे पर एक कागज चिपका मिला। आरोप है कि पर्चे पर उसकी पुत्री और परिवार को लेकर बेहद आपत्तिजनक व अश्लील बातें लिखी गई थीं। महिला का कहना है कि इस घटना से उसकी पुत्री और परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है और वे मानसिक रूप से आहत हैं। महिला ने मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.