फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। नगर के मोहल्ला बारहपत्थर निवासी 27 वर्षीय अजय वर्मा उत्तराखंड के मसूरी स्थित एक होटल में काम करते थे। गुरुवार दोपहर मंसूरी से परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि अजय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। अजय घर पर दिवाली मनाकर पांच दिन पहले ही वापस मंसूरी काम पर लौटे थे। अविवाहित अजय छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उनके परिवार में पांच भाई और एक बहन थे। करीब दस वर्ष पूर्व दूसरे नंबर के भाई की भी दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा और तीसरे नंबर का भाई दिल्ली में रहकर काम करते हैं, जबकि चौथे नंबर का भाई कंपिल में ही रहकर होटल चलाता है। युवक की मौत की वजह को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। संदिग्ध मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वह काफी मिलनस...