फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 7 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लंबे समय से बंद पड़ी एक्सरे सेवा आखिरकार फिर से शुरू हो गई है। करीब छह माह से एक्सरे कक्ष बंद होने के कारण मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल अथवा निजी केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। इससे उन्हें समय के साथ-साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता था । एक्सरे कक्ष में टेक्नीशियन की तैनाती होने और मशीन की खराबी दूर किए जाने के बाद मरीजों के एक्सरे किए जाने लगे हैं। बड़ी संख्या में मरीजों ने अस्पताल में ही जांच कराई और राहत महसूस की । मरीजों को छोटी-सी जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी । यह भी पढ़ें- Ghumla News: सीएचसी-पीएचसी में दवा मिल रही, लेकिन जांच सुविधा के अभाव में बढ़ रही मरीजों की परेशानी ए...