Farrukhabad Kannauj News: मतदान केंद्र पर रही कड़ी चौकसी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत शुक्रवार को मतदान दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को साथ में लेकर मतदान केन्द्रों एवं पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया के सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने म्यूनिशिपल इण्टर कॉलेज, फतेहगढ़, विकास खण्ड कार्यालय बढ़पुर, विकास खण्ड कार्यालय कमालगंज तथा विकास खण्ड कार्यालय मोहम्मदाबाद स्थित मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर संचालित मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित मतदान केन्द्रों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.