फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 14 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य को विशेष अभियान दिवस 17 अक्तूबर और 24 अक्तूबर को आयोजित किया जायेगा। इसमें पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराया जा सकता है और निर्वाचक नामावली में अपने नाम को अपडेट भी कराया जा सकता है। विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से संबंधित कार्य करेंगे। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए नवीनतम फोटो, जन्मतिथि, निवास से संंबंधित आवश्यक अभिलेख क ी स्वप्रमाणित छायाप्रति उपलब्ध करायी जा सकती है। एक परिवार के किसी सदस्य का फोटो पहचान पत्र संख्या उपलब्ध है तो उसे भी आवश्यकतानुसार बीएलओ को उपलब्ध कराया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Ora...