Farrukhabad Kannauj News: मक्के के खेत से शराब के साथ दबोचा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। कोतवाली के चौकी कुआखेड़ा क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुनियादपुर निवासी बृजेश, मक्के के खेत में प्लास्टिक की पिपिया में कच्ची शराब लेकर बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने जब मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, तो आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 लीटर अवैध कच्ची शराब और 120 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी बृजेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.