फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद । थाना क्षेत्र के एक गांव के मक्का के खेत में सांड़ मृत पड़ा होने की सूचना पर थानाध्यक्ष सचिन चौधरी रात में पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी किसान से की। पूछताछ में किसान ने बताया कि खेत में झटका मशीन लगाई गई थी। आशंका जताई गई कि झटका मशीन में करंट उतरने से सांड़ की मौत हो सकती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत में सांड़ पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई। मामले में बाप -बेटे को पुलिस थाने ले आई और दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। झटका मशीन के संबंध में भी जानकारी जुटाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...