फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 24 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। गुमटी महादेव मंदिर मार्ग पर जगह-जगह पानी भरा रहा। कीचड़ और खस्ताहाल रास्तों से श्रद्धालुओं व कांवड़ियों को संभलकर गुजरना पड़ा। दिनभर इन मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। जलभराव के चलते कई स्थानों पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग पहले ही नगर पंचायत और जल निगम से की गई थी। नगर पंचायत ने जल निगम को लिखित रूप से भी अवगत कराया था, लेकिन समय रहते रास्तों की स्थिति में सुधार नहीं हो सका। ईओ अवनीश कुमार ने बताया कि जल निगम के कार्य के कारण मार्ग दुरुस्त नहीं हो पाए हैं। नगर पंचायत की ओर से पूर्व में ही जल निगम को पत्र भेजकर मार्गों को ठीक कराने के लिए अवगत कराया जा चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...