फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 8 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। थाना समाधान दिवस में जमीन और संपत्ति से संबंधित फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिनके निस्तारण के लिए तत्काल टीमों को रवाना किया गया। कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में इंस्पेक्टर क्राइम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुआंखेड़ा निवासी चंपा, बकरौली निवासी भगवान सहाय और रानीपुर गांव निवासी विट्ठल लाल ने जमीन संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं। नियामतपुर ढिलाबाली निवासी मीना देवी ने संपत्ति विवाद में बेटे द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया। नगर के मोहल्ला काजल खान निवासी नूर मोहम्मद ने पैसे के लेनदेन संबंधी शिकायत दर्ज कराई। सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की टीमों को रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: विवादों के तुरंत निस्तारण के लिए म...