फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक चौराहे पर रविवार रात करीब दस बजे मैगी प्वाइंट के सामने दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट होने पर एक पक्ष के समर्थन में बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। पुलिस द्वारा तीन कार्यकर्ताओं को पकड़ने की जानकारी मिलने पर संगठन के अन्य कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अभय वर्मा ने भीड़ को हटवाया। उनके पहुंचने के करीब पांच मिनट में कोतवाली के बाहर जुटी भीड़ गायब हो गई। हालांकि देर रात तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रहने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार 25 अक्टूबर को योगेंद्र की चौक चौराहे के पास स्थित मैगी प्वाइंट...