फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। भारतीय किसान संघ के प्रदेशीय आह्वान पर बुधवार को कलेक्ट्रेट में किसानों के हक की आवाज उठाकर प्रदर्शन किया। कायमगंज के पितौरा में बंद पड़ी फल प्रसंस्करण फैक्ट्री की पुर्नस्थापना किए जाने और सरकारी चीनी मिल की जर्जर मशीने बदलने और विस्तारीकरण की आवाज उठायी गयी। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि जनपद में आलू आधारित उद्योग की स्थापना होनी चाहिए। सहकारी समितियों पर डीएपी, एनपीके और यूरिया को लेकर हो रही समस्या का समाधान किए जाने की मांग की गयी। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में सही अंश का निर्धारण कराने और समुचित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गयी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: चार गुना मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने भरी हुंकार किसान नेताओं ने औद्यो...