Farrukhabad Kannauj News: भागवत कथा में भक्ति और सदाचार का संदेश
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। पितृपक्ष पर पूर्वजों की पुण्य स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। कथा व्यास शिवानंद भाई श्री जी महाराज ने भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत मानव जीवन को सही दिशा देने वाला ग्रंथ है। भगवान की कथा के श्रवण से मन में भक्ति का भाव जागृत होता है। कथा के दौरान भगवान के प्रति समर्पण, सत्संग की महिमा और धर्म-सदाचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजनों और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.