फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 6 -- Farrukhabad Kannauj News: जहानगंज, संवाददाता। जहानगंज के मजरा नगला चाहर में बहन की शादी से ठीक 24 घंटे पहले इकलौते भाई की करंट लगने से मौत हो गई। घर में गाए जा रहे बधाई के गीत पलभर में चीख पुकार में बदल गए। बड़ों की सहमति के बाद दिन में ही बहन के फेरे करा दिए गए। एक तरफ भाई की लाश रखी थी तो दूसरी तरफ बहन बिलखते हुए फेरे ले रही थी, जिसे देख लोगों के आंसू नहीं थम रहे थे। विदाई के बाद परिजन भाई की अर्थी ले पांचालघाट पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने बताया कि नगला चाहर गांव के आनंद राजपूत की बेटी सोनम की शादी मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के मेरापुर गुजराती निवासी तेज सिंह से तय हुयी थी। सोमवार को सोनम की बारात आनी थी। इसे लेकर घर में जश्न का माहौल था। रविवार रात करीब 10 बजे के बाद घर के बाहर डीजे बज रहा...