फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद । राष्ट्रवादी ब्रह्मसभा के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश पाठक ने ब्राह्मण एकता पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा समाज के श्रेष्ठ कार्यों में प्रतिभाग करता रहा है । ब्राह्मणों के त्याग को भुलाया नहीं जा सकता। संगठन के संरक्षक विजय शुक्ला ने कहा है कि ब्राह्मण सदैव समाज की रक्षा करने में अग्रणी रहा है। ब्राह्मण शास्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान रखता है वह अपने ज्ञान से समाज का भला करता है तो शास्त्रों से इस देश की रक्षा करता है । बैठक का संचालन अभिषेक दुबे ने किया और बैठक में आए लोगों का आपस में एक दूसरे से परिचय कराया । बैठक में मुख्य रूप से शहर के अलावा का...