फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बेटे-बहू से विवाद के बाद नाराज सास-ससुर पांचाल घाट पहुंच गए। दोनों बाइक से घाट पर आए और मोटरसाइकिल पार्क करने के बाद गंगा किनारे पहुंच गए। इसके बाद दोनों ने गहरे पानी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद गोताखोरों ने तत्काल गंगा में उतरकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि दोनों को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह बेटे और बहू के व्यवहार से काफी परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है और परिजनों से भी बातचीत की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...