Farrukhabad Kannauj News: बेटी को घर से खींचने का आरोप, विरोध पर मां-बच्चों को पीटा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।एक गांव में घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने जेठ समेत पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति बाहर मजदूरी करते हैं। वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि आठ अगस्त की रात उसका जेठ संजय घर में घुस आया और शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। शोर मचाने पर हरवेश, संकित, अंकित और जेठानी भी वहां पहुंच गए। आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस को देखकर आरोपित मौके से भाग गए। महिला का आरोप है कि नौ अगस्त की सुबह सभी आरोपित लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और उसकी 15 वर्षीय बेटी को जबरन घर से खीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.