Farrukhabad Kannauj News: बुढ़वा मंगल पर दर्शन को पहुंची महिला की बिगड़ी हालत
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। बुढ़वा मंगल पर नीब करोरी स्थित बाबा लक्ष्मण दास पुरी की तपोस्थली में दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। किसी को चक्कर, सिरदर्द, कमर दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई तो कुछ श्रद्धालु बीपी और बुखार से परेशान रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के बाहर दो एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात रही। डॉ. विकास राजपूत, प्रभा त्रिपाठी, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, लैब टेक्नीशियन नितिन कुमार और स्टाफ नर्स अंजलि ने करीब 75 से अधिक मरीजों का उपचार किया। मरीजों का बीपी और तापमान जांचने के साथ जरूरत के अनुसार खून की जांच कर दवाएं दी गईं। यह भी पढ़ें- बुढवा मंगल पर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नीब करोरी धाम मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान औरैया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.