Farrukhabad Kannauj News: बुखार के बढ़े मरीज, अस्पताल में लगी लंबी लाइन
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। शुक्रवार को अस्पताल में मरीजों की दवा लेने के लिए लंबी लाइन लगी रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र से ज्यादातर मरीज वायरल फीवर की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों की आवश्यकतानुसार खून की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित दवा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उपचार के बाद मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होने वायरल फीवर से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान वायरल फीवर के मामले बढ़ सकते हैं। इससे बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, आसपास पानी जमा न होने दें और स्वच्छ पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.