फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बड़ी लापरवाही हो रही है। कहीं डॉक्टर तो कहीं फार्मासिस्ट मरीज को देख रहे हैं। बीमारी पूछी और दवा दे दी गयी। इलाज को लेकर भी गंभीरता नहीं दिखायी जा रही है। ऐसे में बीमारों को छटपटाते हुये देखा जा सकता है। रविवार को स्वास्थ्य मेले में मौसमी बीमारी के मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। कुआंखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ने दोपहर तक 63 मरीजों को देखा। फार्मासिस्ट ने मरीजों को दवा दी और एलटी ने 11 मरीजों की जांच की। यहंा पर खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: आरोग्य मेले में बंद मिली लैब तो कहीं फैली अव्यवस्थाएं जिन्हें दवा देकर बचाव के तरीके भी बताये गये। फैजबाग के अस्पताल में ...