Farrukhabad Kannauj News: बीईओ को परिषदीय विद्यालयों मिलीं खामियां
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 17 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर।खंड शिक्षाधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया जिसमें कई तरह की खामियां मिलीं। कुछ विद्यालयों में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते मिले। साफ सफाई की स्थिति भी बेहद खराब थी। परिसर में झाड़ियां उगीं मिली। बच्चों की उपस्थिति भी कोई खास नहीं थी। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय फकरपुर, कुड़री, कंपोजिट विद्यालय हमीरपुर परतापुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय माखन नगला का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी की। कई तरह की कमियां पायी गयीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.