फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में निर्धारित रूट के अंतिम स्टाप तक बस संचालन की अनिवार्यता है। अनुबंध में भी इसी प्रकार की शर्त है। इसके बाद भी ग्रामीण रूटों पर संचालित होने वाली ग्राम परिवहन योजना की बसें अंतिम स्टाप तक नहीं पहुंंचती हैं। इसको लेकर एआरएम राजेश कुमार ने फिर से कड़ाई की है। फर्रुखाबाद से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत कायमगंज-सिवारा मार्ग पर बसों का अनुबंध किया गया है। यह बसें अपने निर्धारित रूट पर अंतिम स्टाप तक चलने की शर्त निर्धारित है। इसके साथ ही यह भी शर्त है कि बस का रात्रि विश्राम भी सिवारा में सुनिश्चित होगा। इसके बाद भी बस रात्रि में सिवारा में नहीं ठहरती हैं। यही नहीं बगैर एआरएम की अनुमति के बलीपुर भगवंत के लवली यादव ने बस म...