फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। मोहल्ला खानपुर स्थित बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत मुरैठी गांव में लाइन की मरम्मत के दौरान एक हेल्पर बिजली कर्मी के करंट से झुलसने की घटना के बाद बिजली विभाग सतर्क हो गया है। हादसे को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने खानपुर बिजली उपकेंद्र पर विशेष सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें क्षेत्र के तीनों विद्युत उपकेंद्रों से 27 बिजली कर्मियों को बुलाकर सुरक्षा किट वितरित की गई। बिजली कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग और कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। निर्देश दिए कि बिना सुरक्षा किट और आवश्यक अनुमति के किसी भी विद्युत लाइन पर कार्य न किया जाए। साथ ही लाइन पर कार्य शुरू करने से पहले शटडाउन लेने और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया । जेई...