Farrukhabad Kannauj News: बिजली आपूर्ति बाधित होने से गुस्से में किसान
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। बिजली आपूर्ति आए दिन बाधित होने से व्यापारियों, दुकानदारों और किसानों में नाराजगी है। बिजली को लेकर संजय गंगवार के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों की आवश्यक बैठक हुई। इसमें लगातार खराब हो रही बिजली व्यवस्था पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने जेई से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि फीडर की बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं हुई तो विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी । व्यापारियों ने कहा कि बिजली कटौती से कारोबारी, दुकानदार और किसान परेशान हैं। बैठक में व्यापार मंडल और किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आंदोलन में शामिल होने की बात कही। इस दौरान संजय गंगवार, बृजेश राजपूत, अजय गंगवार, रमेश गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.