फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। दीपावली पर जिस मिठाई से घरों में खुशियां घुलनी चाहिए, वही सेहत के लिए खतरा बन सकती है। बाहर चमचमाती दुकानें, कांच के शोकेस में सजी रंग-बिरंगी मिठाइयां और भीतर गंदगी के बीच चलती तैयारी! आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के अभियान 'मिलावट से जंग' के तहत की गई पड़ताल में मिठाई बनाने की जगहों पर सफाई व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई। कहीं खुले में मावा, पनीर और छेना रखा मिला, तो कहीं चिकनाई से सने बर्तन और भिनभिनाती मक्खियां। मावा रखने के लिए फ्रिज की जगह टीन के ड्रम इस्तेमाल होते दिखे। कारीगरों के हाथों में न दस्ताने थे, न सिर पर टोपी और न ही एप्रेन। ऊपर से बिना बिल आने वाले संदिग्ध मावे की आपूर्ति और चाशनी-तेल के बार-बार इस्तेमाल ने सवाल खड़े कर दिए हैं। खाद्य सुरक...