फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 30 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। थाना नवाबगंज पुलिस ने बुधवार देर रात गश्त के दौरान एक बाल अपचारी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। घटना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है। पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी एक संदिग्ध बाइक को रोक कर उसे चेक किया और संदिग्ध बाइक चालक की तलाशी ली, तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पकड़े गए बाल अपचारी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...