फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 19 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र में कई दिनों तक बारिश नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित रही। मजबूरन बड़ी संख्या में किसानों ने धान के बजाय बाजरा की बुवाई कर दी। रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और दिनभर हुई बूंदाबांदी ने अब बाजरे की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कैमूर में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानफसल पर असर क्षेत्र में लंबे समय तक मानसूनी बारिश नहीं होने से किसान धान की पौध की रोपाई नहीं कर सके। खेतों में पर्याप्त नमी न मिलने के कारण किसानों ने धान की खेती छोड़कर बाजरा बोने का निर्णय लिया। राजपालपुर, भटासा, लखनपुर, लुधईया, शिबरहीमठ, इजौर, उलियापुर, बराबिकू, रूटोल, झब्बूपुर और नरसिंहपुर समेत कई गांवों में किसानों ने बाजरे की बुव...