फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। मौसम का मिजाज जो बदला उससे सोमवार को दिन भर बारिश हुयी। इसके चलते नाले, नालियां उफना गए। इस कारण कई सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। इसके चलते लोगों को आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पूरी स्थिति भी सामने आ गयी। लोग जलभराव को लेकर परेशान हैं। लोगों का कहना है कि अभी हल्की बारिश है आगे और होगी तो क्या स्थिति होगी। इस ओर ध्यान दिया जाये। वहीं दूसरी ओर अजीजाबाद मार्ग पर कई किसानों ने सूखने के लिए मक्का डाली थी। बारिश होने से किसानों के सामने दिक्कत खड़ी हो गयी। यह भी पढ़ें- Shamli News: खेतों में बरसा सोना शहर में आफतभरी मूसलाधार बारिश मक्का भीग गयी। इसके चलते किसानों को उपज बचाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किसानों का कहना है कि ...