Farrukhabad Kannauj News: बारिश भी न रोक सकी उत्साह, बप्पा को विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। गणेश उत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को जिलेभर में गणपति बप्पा की विदाई के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थापित गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालु विसर्जन के लिए लेकर निकले। सुबह से ही सड़कों पर गणपति प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालुओं की टोलियां दिखाई देने लगीं। बरसात के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए पांचाल घाट समेत निर्धारित स्थानों पर पहुंचीं। ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप और अन्य वाहनों पर सजाकर गणेश प्रतिमाओं को ले जाया गया। कई स्थानों पर शोभायात्रा के आगे श्रद्धालु जयक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.