फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले में अभी तक बारिश बहुत कम हुई है। इससे धान की फसल पिछड़ रही है। जुलाई शुरू में बारिश हुई लेकिन इसके बाद नहीं हुई। अब किसान आसमान की ओर ताक रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इसलिए किसान नलकूपों से खेत में पानी भरकर धान की रोपाई करने को मजबूर हो रहे हैं। जिले में धान की फसल का रकबा 25 हेक्टेयर के आसपास रहता है लेकिन जिस तरह से मानसून रूठा चल रहा है उसको देखते हुए धान की फसल का रकबा गिर सकता है। जिन किसानो की धान की पौध तैयार खड़ी है वह किसान भी बारिश ठीक न होने के कारण धान की रोपाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जुलाई माह के शुरुआत में धान की रोपाई का समय अच्छा समय मना जाता है लेकिन माह के प्रथम सप्ताह के बाद से बारिश नहीं होने से धान किसानों को मायू...