फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। मूसलाधार बारिश के बाद नगर के फूलमती मंदिर के सामने सड़क के समीप एक हिस्सा धंस गया। यहां करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। नपा ईओ ने मौके पर पहुंच कर मरम्मत के निर्देश दिए हैं। नगर के कई हिस्सों से बारिश का पानी इसी मार्ग से होकर मंदिर के पास नाले तक पहुंचता है। इसके चलते बारिश के दौरान सड़क पर काफी देर तक पानी भरा रहता है। आगामी दिनों में फूलमती मंदिर और सधवाड़ा मोहल्ले में गणेश उत्सव भी शुरू होना है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। वार्ड सभासद पति प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया है। बारिश के बाद सड़क का धंसा हिस्सा और स्पष्ट हो गया। शुक्रवार को मामले की जानकारी ईओ डॉ. लव कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे...