फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Farrukhabad Kannauj News: जहानगंज, संवाददाता। जहानगंज थाने के रतनपुर गांव में 4 अक्तूबर की शाम 4 बजे पौत्र अंकित ठाकुर ने जमीनी विवाद को लेकर अपने बाबा गजेन्द्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। कातिल अंकित को पकड़ने के लिए थाने की दो पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर छापे मार रही हैं लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। अब जो सुराग लगा उस आधार पर थाने की एक टीम उसे पकड़ने के लिए दिल्ली रवाना हुयी है। पुलिस कातिल को दिल्ली में ढूंढ रही है जिससे कि वह हाथ लग सके। यह भी पढ़ें- बाबा के हत्यारोपी पौत्र का ठिकाना तलाश नहीं पा रही पुलिस वहीं पुलिस को अपनी जांच में यह भी पता चला है कि घटना के बाद अंकित एक गांव में अपने दोस्त के घर पहुंचा था। दोस्त घर पर नहीं था ऐसे...