फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। कमालगंज थाना क्षेत्र के गुगौरा गांव में डेढ़ साल की बच्ची की हत्या करने वाला खुद उसका पिता ही था। जिस बच्ची को गोद में खिलाया उसी का कत्ल कर बैठा। घटना को अंजाम देकर दूसरों को फंसा दिया। हालांकि पूछताछ में डर गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। चार दिन पहले गुगौरा गांव में बबलू उर्फ डबलू की डेढ़ वर्षीय पुत्री की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया था। इस घटना में बबलू की पत्नी खुशबू ने पुरानी रंजिश में ईंट पत्थर चलाने से पुत्री की हत्या के आरोप में गांव के ही बबलू, सुरेंद्र, मंशाराम और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच पड़ताल में नामजदगी गलत पाई गई और इस घटना में जिज्ञासा के पिता बबलू का नाम प्रकाश में आया। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने बताया कि जब...