Farrukhabad Kannauj News: बादलों की गड़गड़ाहट के साथ खूब बरसा पानी
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। गुरुवार को दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शाम होते-होते राहत मिल गई। अचानक आसमान में बादल घिर आए और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब कई देर तक हुई बरसात से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बरसात का पानी सड़कों और गलियों में भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मौसम में उमस बनी हुई थी। तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। दोपहर तक धूप और उमस के बीच लोग बेहाल नजर आए। शाम के समय अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.