फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद , वरिष्ठ संवाददाता। डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित दिलीप की मड़ैया व डौली की मड़ैया गांव का निरीक्षण किया गया। वह मोटर वोट पर सवार होकर गहरे पानी के बीच गांव तक पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें पूरी मदद करने का भरोसा दिया । कहाकि किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

राहत कार्यों का जायजा इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को उपलब्ध कराए जा रहे राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी की। डीएम ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं व अन्य आवश्...