फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले में बाढ़ लगभग हर वर्ष आती है। इसमें पशुओं का हाल बेहाल हो जाता है। इसलिए पशु चिकित्सा विभाग कमर कस चुका है। पशुओं को निरोगी बनाने की मुहिम तेज कर दी है है। संभावित बाढ़ क्षेत्रों में 57 बाढ़ चौकियां और 198 कर्मी लगाए गए हैं। पशुओं में खुरपका और मुंहपका को रोकने को वृहद स्तर पर टीकाकरण कराया जा रहा है। सदर, अमृतपुर और कायमगंज तहसील के अंतर्गत 321 गांव ऐसे आते है जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है इनमें बाढ़ का पानी आ जाता है। जैसे जैसे गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है उसको देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी से काम करना शुरू कर दिया है। टीकाकरण का काम बाढग्रस्त क्षेत्र में 22 जुलाई से युद्ध स्तर पर पशुओं में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उप...