फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। बदायूं स्टेट हाईवे पर स्थित चित्रकूट डिप पर गुरुवार शाम बाढ़ के पानी में डूबने जा रहे नशे में धुत युवक को पुलिस कर्मी ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस कर्मी की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। युवक के सुरक्षित बाहर आने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फर्रुखाबाद की ओर से आया युवक पैदल चित्रकूट डिप पर पहुंचा। वह नशे की हालत में था। डिप पर बाढ़ का पानी भरा होने के साथ तेज बहाव भी था। युवक पानी में जाने लगा। पानी की गहराई और बहाव को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी और ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक पानी की ओर बढ़ता रहा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: नदी में डूब रहे अधेड़ को पीएसी जवानों ने बच...