Farrukhabad Kannauj News: बाढ़ का पानी भरने से 25 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के हुसैनपुर तराई विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत चम्पतपुर फीडर क्षेत्र के 25 गांव के खेतों और रास्तों में बाढ़ का पानी भरने के कारण विद्युत विभाग ने एहतियातन इन गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है । बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ का पानी खेतों और संपर्क मार्गों में भरा होने के कारण आवागमन भी प्रभावित है। विद्युत कर्मियों ने सुरक्षा को देखते हुए आपूर्ति बंद की है। विभागीय कर्मियों का कहना है कि बाढ़ का पानी कम होने और जलभराव समाप्त होने के बाद ही लाइनों का निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति सुरक्षित रूप से बहाल की जाएगी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: रामगंगा और विकराल खतरे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.