फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जनपद में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति एवं अन्य क्षति से प्रभावित कृषकों तथा परिवारों को कृषि निवेश अनुदान एवं अन्य राहत सहायता राशि वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा आपदा प्रभावित लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की गई। तहसील सदर के नौ, तहसील अमृतपुर के 32 तथा तहसील कायमगंज के 14 सहित कुल 55 आपदा पीड़ितों को कृषि निवेश अनुदान एवं अन्य राहत सहायता राशि का वितरण किया गया। यह सहायता प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति एवं अन्य नुकसान से प्रभावित कृषकों और परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई। कृषि निवेश अनुदान एवं राहत सहायता राशि के वितरण के साथ-साथ मत्स्य विभाग एवं उद्य...