फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। नींव करोरी निवासी ब्रह्मानंद शंखवार उर्फ मुखिया का 21 वर्षीय पुत्र विकास अपने दो दोस्त शिव व अनमोल के साथ मोहम्मदाबाद किसी काम से आए थे। रात लगभग 8:30 बजे वह बाइक से नींव करोरी वापस जा रहे थे तभी संकिसा रोड पर शेखपुरा खजुरी गांव के निकट एक ईट भट्टा के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन अनमोल व विकास को निजी अस्पताल ले गए तथा शिवा को पुलिस सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर अशोक सिंह ने शिव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं निजी अस्पताल में हालत गंभीर होने पर विकास के परिजन उसे इलाज के लिए शहर ले गए थे जहां इलाज के दौरान विकास ने दम तोड़ ...