फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव साधु सराय निवासी कुसमा देवी ढाई घाट मार्ग पर घर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद लेकर पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अलीम अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन महिला को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाइक की टक्कर से महिला गंभीर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । यह भी पढ़ें- Unnao News: हाईवे पार क...