Farrukhabad Kannauj News: बाइक पर बैठाकर बेटी को ले गया
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। एक महिला की बेटी को बाइक पर बैठाकर युवक कहीं ले गया। घर वालों ने काफी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। इस पर पुलिस को सूचना दी गयी। इसमें मेरापुर थाने के एक गांव के रहने वाले सचिन समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि उसकी पुत्री को सचिन बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया। काफी तलाश किया पर पता नहीं चला। फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती का पता लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.