Farrukhabad Kannauj News: बाइक पर बैठाकर जेब से निकाले 20 हजार रुपये
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। बाइक पर बैठाकर एक ग्रामीण की जेब से शातिरों ने 20 हजार की नगदी पार कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कक्युली निवासी राकेश घर से नवाबगंज बाजार काम से आए थे। राकेश नवाबगंज तिराहा स्थित राजेंद्र की गल्ला आढ़त के पास खड़े थे तभी दो युवक बाइक पर आए और अलाहदासपुर जाने का मार्ग पूछा तो राकेश ने पते की जानकारी न होने की बात कही। फिर युवकों ने राकेश से कहा कि आप कहां तक जा रहे है। राकेश ने थोड़ी दूरी पर एक खाद की दुकान पर जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाइक पर बैठाकर पार कर दी नगदी इस पर युवकों ने राकेश से कहा कि हम भी उसी तरफ जा रहे हैं आपको भी आगे तक छोड़ देंगे। इस पर राकेश बाइक पर बैठ गए। दुकान के आगे निकलने पर राकेश ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.