फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 24 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास सोमवार को बाइक की टक्कर से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी राजेपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। ग्राम डबरी निवासी उदयवीर सोमवार को जा रहे थे। रामगंगा पुल के पास पहुंचने पर वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी राजेपुर पहुंचाया।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के ब...