फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। ढाईघााट मार्ग पर शनिवार की दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये। अमृतपुर थाना क्षेत्र के नगला रामप्रसाद निवासी अंशुल यादव अपनी बहन शिवांगी के साथ शमसाबाद जा रहे थे। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवांगी समेत तीन लोग घायल हो गये। दूसरी बाइक पर शाहजहांपुर के दाहिना मनिहार निवासी अवनीश, रजनीश और उनके पिता सवार थे। घायल अंशुल अपनी बहन को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने इलाज किया। शिवांगी के पैर में गंभीर चोट होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...