फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। कंपिल कस्बे के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास दो तेज रफ्तार मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डायल 112 पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है।​जानकारी के अनुसार, कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्सडी निवासी मदनपाल देर शाम अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वह सिकंदरपुर में एक रिश्तेदार महिला के निधन पर आयोजित शांति पाठ में शामिल होकर वापस आ रहे थे।​तभी कंपिल कस्बे में पेट्रोल पंप...