फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद ,संवाददाता। ललौर चौराहे के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना को देखते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कुइयाधीर गांव निवासी 35 वर्षीय अनुज सक्सेना, गांव के ही एक युवक की बाइक से रोशनाबाद सब्जी लेने जा रहा था। रोशनाबाद गांव से करीब एक किलोमीटर पहले ललौर चौराहे पर सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। बाइक कुआंखेड़ा निवासी इलियास चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अलीम ने...