फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। कायमगंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। नगला फार्म निवासी शरद अपने साथी सनी के साथ बाइक से नगर के मुख्य बाजार से वापस घर जा रहा था। नगर पंचायत के मोहल्ला कोटला निवासी ईदुल बाइक से कायमगंज से घर जा रहे थे। आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, स्वस्थ कर्मियों ने दो बाइक सवारों का प्राथमिक उपचार किया जबकि कोटला निवासी ईदुल के परिजन प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए शहर ले गए ।बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायलफोटो 4परिचय घायल का सीएचसी में हो रहा इलाज । यह भी पढ़ें- Rampur News: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर, पति रेफर

हिंद...